उत्तराखंड से बड़ी खबर, प्रियंका गांधी ने आज कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया, पुरानी पेंशन बहाली का भी किया वादा

देहरादून। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र।

घोषणा पत्र में प्रमुखता से रोजगार और बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर जोर दिया गया उत्तराखंड में 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, इससे ऊपर की कीमत सब्सिडी के तौर पर राज्य सरकार वहन करेगी, पहाड़ की जमीन बचाने के लिए कांग्रेस सरकार बनने पर सख्त भूकानून लाया जाएगा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी उपनल कर्मचारियों का चरणबद्ध समायोजन किया जाएगा पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड पेय दिया जाएगा सभी संविदा और ठेके के कर्मचारियों के लिए दीर्घकालीन

योजनाएं बनाई जाएंगी गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए अवस्थापना कार्यों को बढ़े स्तर पर किया जाएगा गैरसैंण में इंफ्रास्टक्चर डेवलप किया जाएगा, पिछली कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी / पेंशन योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा सभी सरकारी विभागों की भर्तियों से रोक हटाई जाएगी, प्रदेश के 04 लाख बेरोजगारों को दिया जाएगा रोजगार 5 लाख परिवारों को सालाना 40 हजार स्वावलंबन राशि दी जाएगी, मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिया जाएगा सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण हर जिले में मेडिकल कालेज बनाया जाएगा।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!