अल्मोड़ा सल्ट -: सैन्य सम्मान के साथ बाप ने बेटे ने दी मुखाग्नि….

सल्ट सैन्य सम्मान के साथ विक्रम नेगी को बेटे ने दी मुखाग्नि

रामनगर बस दुर्घटना में मृतक फौजी विक्रम सिंह नेगी की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। विक्रम नेगी के बेटे और छोटे भाई ने संयुक्त रूप से मुखाग्नि दी। विक्रम सिंह नेगी मूल रूप से बजवाण गाँव पोस्ट कुलांटेश्वर लाखोरघाटी के रहने वाले थे।
कल रामनगर में पोस्टमार्टम होने के बाद उनके परिजन उन्हें अपने पैतृक घर पर लेकर आ गये थे। विक्रम नेगी एक बार फौज से रिटायर होने के बाद दोबारा आसाम में ड्यूटी करने जाने वाले थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर चले गए हैं। रानीखेत से एक बटालियन के आने के बाद कुलांटेश्वर महादेव घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गयी।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!