GOOD NEWS -: बागेश्वर के युवा पत्रकार जगदीश उपाध्याय सहित पांच सदस्य की टीम को राज्यपाल 30 जून को करंगे सम्मानित……

मानवता की सेवा के लिए बागेश्वर रेडक्रॉस के पांच सदस्यो को मिलेगा राज्यपाल पुरुष्कार,बागेश्वर के युवा पत्रकार जगदीश उपाध्याय भी शामिल

कोरोना काल में लोगो की निस्वार्थ भाव से सेवा करने व दिन रात पीड़ितों को राशन व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करने वाले रेडक्रॉस बागेश्वर के पांच सदस्यों को आगामी 30 जून को राज्यपाल पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

बता दे की कोरोना काल में बागेश्वर रेडक्रॉस के सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व में बागेश्वर रेडक्रॉस के द्वारा दिन रात पीड़ितों की मदद के लिए काम किया गया। बाहरी मजदूर हो या स्थानीय गरीब असहाय लोगो की मदद को 24 घंटे काम करने वाले इन सदस्यो को भारतीय रेडक्रॉस समिति के द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सभी सदस्यो को माननीय राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह के द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इन सदस्यो में बागेश्वर के युवा पत्रकार व रेडक्रॉस बागेश्वर के कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय भी शामिल है। उनके द्वारा कोरोना काल में दिन रात लोगो की सेवा की गई। उस दौरान अपने मानवीय धर्म को निभाते हुए पत्रकार जगदीश उपाध्याय ने बाहरी मजदूर हो या स्थानीय गरीब असहाय लोगो को उनके कमरे और घर तक राशन व कोवीड उपकरण उपलब्ध कराए। साथ ही इनके द्वारा अभी तक 18 बार रक्तदान भी किया जा चुका है। जो अभी भी अनवरत जारी है। उनके द्वारा रक्तदान के लिए सभी से आगे आने की की अपील गई है।

वही बागेश्वर रेडक्रॉस इन अन्य चार लोगो को भी राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

रेडक्रॉस बागेश्वर के वाइस चेयरमैन व भाजपा जिलाध्यक्ष बागेश्वर इंद्र सिंह फर्सवाण

रेडक्रॉस बागेश्वर के सक्रिय सदस्य व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद तिवारी

रेडक्रॉस बागेश्वर के युवा व तेज तर्रार सदस्य प्रमोद जोशी

रेडक्रॉस बागेश्वर के वरिष्ठ सदस्य बी एल वर्मा

सभी सदस्यो को रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के चेयरमैन कुंदन टोलिया, महासचिव हरीश शर्मा, जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल,जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गड़िया चेयरमैन बागेश्वर संजय साह जगाती, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण आदि ने सभी सदस्यो को शुभकामनाए दी।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!