बागेश्वर -: जिलाधिकारी अनुराधा पाल बरसाती पहनकर खेतों में हुड़किया बौल के साथ की धान की रोपाई, देखिए वीडियो

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने पहली बार हुड़किया बौल के साथ की धान की रोपाई

धान की रोपाई करते नजर आ रही DM साहिबा हैं. इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ खेती-किसानी के तकनीकों से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां भी साझा की.

https://fb.watch/lINMGJ-SNa/?mibextid=Nif5oz

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में धान रोपाई का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। मंगलवार को बिलौना में धान की रोपाई कर रही महिलाओं के साथ जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने भी हुड़किया बौल के साथ धान की रोपाई की। इस दौरान जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर महिलाएं काफी खुश नजर आयी। हुड़किया बौल के साथ धान की रोपाई उत्तराखंड की एक पुरानी परंपरा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड में लोकगीतों की पुरानी परंपरा रही है। हुड़किया बौल इसमें प्रमुख है। उन्होंने कहा खेती और सामूहिक श्रम से जुड़ी यह परंपरा जीवित रहे, इसका बीड़ा सभी को उठाना होगा। कहा कि कुमाऊं के लोक का अतीत अत्यंत समृद्ध रहा है। लोकगीतों के ही कई आयाम है। लोकगीतों को इतने सलीके से तरासा गया है, कि इनमें जीवन का सार दिखता है। अपनी पुरातन विरासत को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ी तक ले जाने का प्रयास सभी को करना चाहिए।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!