आज का पंचांग एवं राशिफल by श्री अनूप रस्तोगी जी

🚩🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹
🌞 ~ *आज का हिन्द् पंचाग
⛅ *दिनांक – 31 जनवरी 2022*
⛅ *दिन – सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन – उत्तरायण*
⛅ *ऋतु – शिशिर*
⛅ *मास – माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार – पौष)*
⛅ *पक्ष – कृष्ण*
⛅ *तिथि – चतुर्दशी दोपहर 02:18 तक तत्पश्चात अमावस्या*
⛅ *नक्षत्र – उत्तराषाढा रात्रि 09:57 तक तत्पश्चात श्रवण*
⛅ *योग – वज्र सुबह 10:26 तक तत्पश्चात सिद्धि*
⛅ *राहुकाल – सुबह 08:40 से सुबह 10:04 तक*
⛅ *सूर्योदय – 07:17*
⛅ *सूर्यास्त – 18:27*
⛅ *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या, सोमवती अमावस्या दोपहर 02:19 से 01 फरवरी सूर्योदय तक*
💥 *विशेष – चतुर्दशी और अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *सोमवती अमावस्याः दरिद्रता निवारण* 🌷

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है।*
😌 *इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है।*
🌳 *इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है। प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं। बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं। ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है।*
🌿 *इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।*
🙏🏻 *क्या करें क्या न करें पुस्तक से*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *मौनी अमावस्या का मंत्र* 🌷
➡ *01 फरवरी 2022 मंगलवार को मौनी अमावस्या है ।*
🙏🏻 *भविष्योत्तर पुराण में बताया है कि माघी अमावश्या के दिन अगर भगवान ब्रम्हाजी का कोई पूजन करे, श्लोक और गायत्री मंत्र बोलकर जो ब्रम्हाजी को नमन करते हैं और थोड़ी देर शांत बैठे और फिर गुरुमंत्र का जप करें तो उनको विशेष लाभ होता है | जो भाई-बहन जो सत्संग में आते हैं वो दैवी सम्पदा पायें और लौकिक सम्पदा भी पायें | किसी के सिर पे भार न रहें | दैवी सम्पदा से खूब धनवान हों और लौकिक धन की भी कमी न रहें |*
🌷 *मंत्र इस प्रकार है –*
*स्थानं स्वर्गेथ पाताले यन्मर्ते किंचिदत्तंम | तद्व्पोंत्य संधिग्धम पद्मयोंने प्रसादत: ||*
🌷 *गायत्री मंत्र –*
*ॐ भू भुर्व: स्व: तत सवितुर्वरेण्यं | भर्गो देवस्य धीमहि | धियो यो न: प्रचोदयात् ||*
🙏🏻 – **
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
💥 *विशेष ~ 01 फरवरी 2022 मंगलवार को सुबह 06:42 से 02 फरवरी, बुधवार प्रातः 03:10 तक (यानी 01 फरवरी, मंगलवार को पुरा दिन) व्यतीपात योग है।*
🙏🏻 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷
➡ *31 जनवरी 2022 सोमवार को दोपहर 02:19 से 01 फरवरी, मंगलवार को सुबह 11:15 तक अमावस्या है ।*
🏡 *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*
🙏🏻 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *अमावस्या* 🌷
🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷
🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*
🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*
🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*
🔥 *आहुति मंत्र* 🔥
🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*
🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*
🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*
🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*
🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*

📖 )*मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके घर में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी, जिसके कारण पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है, जो लोग शेयर बाजार में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, इसलिए दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं, लेकिन आज आप कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के कारण व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने व्यापार में धन की प्राप्ति के सभी रास्तों पर आसानी से चल पाएंगे, जिसके कारण आप धन लाभ भी अधिक कमा पाएंगे। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा, जिसके कारण आपके चेहरे पर तेज रहेगा और आपके शत्रु भी आज आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, जो लोग लंबे समय से बेरोजगारी की समस्या से परेशान हैं, उनको आज कोई रोजगार मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को आज अपने किसी पार्टनर पर भरोसा करने से पहले कई बार सोचना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। आज आप यदि कोई चल व अचल संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आत्म सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप किसी भी कार्य को पूरे जोश में करेंगे, लेकिन उसमें मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह परेशान रहेंगे व परिवारिक सहयोग बना रहेगा। आज आपको किसी भी मेल मिलाप के व्यक्ति की बातों में आकर किसी भी निर्णय को नहीं लेना है, नहीं तो वह बाद में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों ने यदि अभी तक किसी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आज वह कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ पुराने गिले-शिकवे को दूर करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से आज आप अपने मन की समस्याओं को साझा करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे आपको अपने क्रोध व अपनी वाणी दोनों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपके लिए महंगा पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, जिसके लिए आप अपने संचय धन को भी खर्च करने की कोशिश करेंगे। यदि आपने ऐसा किया, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है। आज आपको आपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, इसलिए आज आप अपने धन को संचय करने की सोचेंगे व आज व्यापार में भी आपके कुछ प्रतिद्वंदी आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, नही तो उसमें आपकी कोई प्रिय व बहुमूल्य वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज सायंकाल के समय आज आपको अपने मित्रों से कोई प्रसंता दायक सूचना सुनने को मिलेगा, जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, आज उनकी तरक्की होगी, जिसके कारण वह अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी पार्टी को देने की सोच सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को नहीं लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह बाद में भी आपको परेशानी दे सकता है। आज आपको अपने व्यवसाय की समस्याओं को अपने भाइयों से साझा करके उनका समाधान लेना होगा, तभी आप अपने व्यवसाय में तरक्की पा सकेंगे। आज यदि आपने अपने किसी सदस्य सगे संबंधी पर भरोसा किया, तो वह आपका भरोसा तोड़ सकता है, जो लोग अपने लंबे समय से रुके हुए धन के आने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज उनको नहीं मिलेगा, लेकिन आज आपके आस पड़ोस में कोई भी बात हो, तो उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने बढे हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, क्योंकि आपके वह खर्चे व्यर्थ होंगे, फालतू खर्चों के कारण आप परेशान भी रहेंगे, लेकिन यदि आपने उन्हें समय रहते कम नहीं किया, तो बाद में वह बढ़कर आपको कष्ट दे सकते हैं। आज आपको कोई स्वास्थ्य समस्या सता सकती है, इसलिए यदि कोई कार्य आपको सौंपा जाए, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन से मिलने के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज यदि आप कोई ऐसा व्यापार करते हैं, जिसमें लोगों को कार्य को समझाना पड़े, तो आज आप उसमें सफल रहेंगे, इसलिए आज आपको अपने व्यापार के शत्रुओं से सावधान रहना होगा। यदि वह आज आपको कोई सलाह भी दे, तो उनसे बचना बेहतर रहेगा। आज आपको घर से बाहर जाने से पहले सोच विचार कर जाना होगा क्योंकि आज किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज ऐश्वर्य के साधनों पर भी काफी खर्च होगा। आज आपको अपने पिताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उनको मन पसंद कार्य मिलने से कार्य समय पर समाप्त करने में सफल रहेंगे, जिससे उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ के लिए जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा। यदि आपने फिर भी जोखिम उठाया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज घर परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, जिसके कारण परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज यदि आप अपने व्यवसाय में किसी श्रेष्ठ योजना को लागू करेंगे, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगी। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साधनों को जुटाने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपको लंबे समय से कुछ चिंता हो रही थी, तो उसमे कमी आएगी, जिसके कारण आप किसी भी कार्य अथवा किसी भी निर्णय को लेने से अच्छा नाम कमाएंगे, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आप अपने घर में कोई हवन पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आप अपने परिजनों को भी दावत देंगे। विद्यार्थियों को आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज यदि आपका आपकी माताजी से कोई भी वाद विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, कभी कभी बड़ों की बात सुनना अच्छा होता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अनुकूल लाभ देने वाला रहेगा। आज आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी, जिसके कारण कार्यक्षेत्र मे भी आज आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा और उसमें सफलता भी अवश्य हासिल करेंगे, लेकिन विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी परिजनों से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, जिसे पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता-पिता से पूछ कर जाना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके व्यापार में लाभ के कई दरवाजे खुले रहेंगे, जिनको देखकर आप पसंद होंगे, लेकिन यदि आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाये, क्योंकि उसमें किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहे। आज आपको अपने किसी परिजन से वाद-विवाद में पड़ने से भी बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा खींच सकता है। आज आपको अपने किसी मित्र से समय पर मदद पाकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि भविष्य में यदि उन्हें कभी मदद की आवश्यकता हो, तो आप जरूर करें। आज आपको अपने कुछ शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज सक्रिय रहेंगे और वह आपको परेशान करने की भी पूरी कोशिश करेंगे

दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!