Chamoli -: पुष्प प्रेमियों के लिए खुशखबरी… पर्यटकों के लिए खोली गई विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी…कितना लगेगा शुल्क यहाँ देखिए

सीमांत जनपद चमोली में स्थित फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। आज पहले दिन 4 विदेशी सहित 40 पर्यटकों ने फूलों की घाटी का भ्रमण किया। समुद्र तल से करीब 12 हजार 995 फीट की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। इस सीजन में करीब 500 से अधिक प्रजाति के फूल यहां खिले रहते है।

फूलों की घाटी में प्रवेश के लिए भारतीय पर्यटकों से 150 रुपये और विदेशी पर्यटकों से 600 रुपये शुल्क लिया जाता है। वहीं, अगर बीते वर्ष की बात करें तो 21 हजार पर्यटकों ने फूलों की घाटी की सैर की और पार्क प्रशासन को 32 लाख रुपए की आय हुई थी।

फूलों की घाटी के रेंज अधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि 1 जून से 31 अक्टूबर तक घाटी पर्यटकों के लिए खोली जाती है। पर्यटकों में फूलों की विभिन्न प्रजाति देखने के लिए उत्साह देखा जा रहा है।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!