उत्तराखंड के पहाड़ो में समय से पहले खिलने लगा बुरांश, व फ्योंली

समय से पहले ही खिलने लगा बुरांश, आमतौर पर मार्च से मई के बीच खिलता है इस राज्य वृक्ष का फूल
कुछ वर्षों से मध्य हिमालयी क्षेत्र में बुरांश पर जलवायु परिवर्तन का असर साफ दिखाई दे रहा है। अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध राज्य वृक्ष बुरांश के फूल 15 मार्च से 30 अप्रैल के बीच खिलते हैं।

पहाड़ के अधिकांश इलाकों में बुरांस निर्धारित समय से पहले खिलने से पर्यावरणविद खासे चिन्तित है! राज्य पुष्प बुरांस के निर्धारित समय से दो माह पूर्व खिलना जलवायु परिवर्तन माना जा रहा है! एक दशक पूर्व की बात करें तो महाशिवरात्रि पर्व पर कुछ इलाकों में बुरांस का पुष्प अपने यौवन पर रहता था तथा 15 मार्च के बाद राज्य पुष्प बुरांस अपने पूर्व यौवन पर खिल जाता था मगर जनवरी माह में बुरांस के खिलने से पर्यावरणविद भी अपनी अलग राय दे रहे है, निर्धारित समय से पूर्व खिलना जलवायु परिवर्तन मान रहे है जो कि भविष्य के लिए शुभ संकेत नही है!

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!