बड़ी खबर-: बंद मकान के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश, अनाथ हुआ 4 दिन का नवजात बच्चा…..

देहरादून

टर्नर रोड पर कमरे में मिला पति पत्नी का शव।

टर्नर रोड के सी-13 लेने में किराए के घर पर रहते थे पति -पत्नी।

25 वर्षीय कासिफ और 22 वर्षीय अनम ने की आत्महत्या।

पति पत्नी ने विषैला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

व्यक्ति का जेसीबी का काम था और पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था।

व्यक्ति की दूसरी थी शादी,पहली रहती थी गांव में।

थाना क्लेमनटाऊन क्षेत्र का मामला
आगे पढ़िए
देहरादून में बंद मकान के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश, अनाथ हुआ 4 दिन का नवजात बच्चा
हैरानी की बात ये भी है कि पति पत्नी के शव के पास 4 दिन पहले जन्मा बच्चा भी था। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां बच्चे का उपचार चल रहा है।
यहां पति पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बंद मकान के अंदर मिले। बताया जा रहा है कि आस पड़ोस के लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर देखा तो फर्श पर पति पत्नी के शव पड़े हुए थे। हैरानी की बात ये भी है कि पति पत्नी के शव के पास 4 दिन पहले जन्मा बच्चा भी था। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां बच्चे का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों की मौत 3 या 4 दिन पहले ही हुई है। मृतक का नाम कासिफ था, जिसकी उम्र सिर्फ 25 साल थी। उसकी पत्नी अनम की उम्र महज़ 22 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि कासिफ सहारनपुर का रहने वाला था और अनम उसकी दूसरी पत्नी थी। फिलहाल पुलिस कमरे से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। बताया ये भी गया है कि कासिफ किराए पर JCB चलाता था। पुलिस के मुताबिक कासिफ की दूसरी शादी से परिवार वाले नाराज थे। पिछले 3-4 महीने पहले ही कासिफ ने टर्नर रोड पर किराए पर मकान लिया था। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय सहित स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!