मगन ने छोड़ा भाजपा का साथ, मिलाया दिनेश धनै से हाथ

देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। वही टिकट की उम्मीद लगाए जिन उम्मीदवारो को टिकट न मिलने को लेकर निराशा हाथ लगी है, उन्होंने पार्टी से बगावत करना भी शुरू कर दिया है। देवप्रयाग विधानसभा सीट पर टिकट की उम्मीद लगाए हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख और 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे मदन सिंह बिष्ट ने भाजपा से बगावत कर जन एकता पार्टी की सदस्यता ली है। जन एकता पार्टी पूर्व कैबिनेट मंत्री और टिहरी से विधायक रहे दिनेश धनै की पार्टी है, जिसे अब मगन सिंह बिष्ट देवप्रयाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। मगन सिंह बिष्ट का कहना है कि उनके साथ भाजपा के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने जन एकता पार्टी की सदस्यता ली है। मगन सिंह बिष्ट के भाजपा का साथ छोड़ने से भाजपा को देवप्रयाग विधानसभा सीट पर झटका भी लगा है, क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में मगन सिंह बिष्ट भाजपा के साथ थे और पार्टी की लिए उन्होंने काम किया था ।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!