आपदा प्रभावितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे 1 माह का वेतन

जोशीमठ भू धंसाव के बाद आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हर कोई अब आगे आता हुआ नजर आ रहा है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा जहां सबसे पहले 1 महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जोशीमठ प्रभावितों के लिए देने का ऐलान किया गया था वही उसके बाद सचिवालय कि कर्मचारियों ने भी यह ऐलान किया था कि वह महीने का 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जोशीमठ प्रभावितों के लिए देंगे वही उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी भी महीने का 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जोशीमठ प्रभावितों के लिए देंगे तो वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी अपनी पेंशन 1 महीने की मुख्यमंत्री राहत कोष में जोशीमठ प्रभावितों के लिए देने का ऐलान किया तो वहीं उन्होंने सभी विधायकों और सांसदों से भी पार्टी के अपील की कि वह जोशीमठ प्रभावितों के लिए आ गया है जिसकी बात देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी ने भी अपने 1 महीने का वेतन जोशीमठ आपदा प्रभावितों को देने का ऐलान मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का किया जिसके लिए उन्होंने उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष को इस संबंध में पत्र भेजा है कि उनका 1 महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए जमा किया जाए। उत्तराखंड की विधायकों में सबसे पहले भाजपा विधायक विनोद कंडारी जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए अपने 1 महीने का वेतन देने के लिए सबसे आगे आए हैं।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!