उत्तराखंड से बड़ी खबर,कई अधिकारियों के हुए तबादले,पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर है, शासन के द्वारा कई अधिकारियों के तबादले किए गए, उदय राज सिंह को अपर सचिव गन्ना चीनी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं हरीश चंद्र कांडपाल को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर बनाया गया है, बंशीधर तिवारी को महानिदेशक विद्यालय शिक्षा तथा पदेन राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है, दीप्ति सिंह को श्रम आयुक्त हल्द्वानी की जिम्मेदारी हटाते हुए अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि जय भारत सिंह से नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार की जिम्मेदारी हटा दी गई है और अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर बनाए गए। जगदीश चंद कांडपाल से अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी हटाते हुए उनके अभी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

वही कौस्तुभा मिश्र को डिप्टी कलेक्टर चमोली से हटाया गया है और उन्हें डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया दयानंद सरस्वती को उप मेला अधिकारी कुंभ की जिम्मेदारी हटाते हुए नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है राकेश चंद्र तिवारी से डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर की जिम्मेदारी हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है विनोद कुमार श्री डिप्टी कलेक्टर नैनीताल की जिम्मेदारी हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया है बृजेश कुमार तिवारी से डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!