टिहरी गढ़वाल – किशोर उपाध्याय को जिताने के लिए कांग्रेस के कई कार्यकर्ता हुए बीजेपी में शामिल

टिहरी । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय को पूरे क्षेत्र में अपार जन समर्थन मिल रहा है। आज जाखणीधार क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों समेत 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। जाखणीधार के पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम सिंह नेगी, सेवा दल के नरेश बलोदी, प्रदीप पोखरियाल सहित 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में आस्था दिखाते हुए पार्टी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के समर्थन में काम करने की बात कही। कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार की नीतियों से गांव-गांव में महिलाएं, बुजुर्ग खुश हैं उससे स्पष्ट है कि 2022 के चुनाव में भी भाजपा एतिहासिक जीत हासिल कर प्रदेश में पुनः सरकार बनाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उदय रावत, विजय कठैत, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, जीतराम भट्ट, राजेश नौटियाल, दिनेश भट्ट आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!