एक साल बेमिसाल -: चंपावत को धामी सरकार का बड़ा तोहफा…करोड़ो का लोकार्पण व शिलन्याश।

चंपावत में सीएम ने 50 करोड़ 54 लाख 50 हजार की 42 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलन्याश।
– विधानसभा का एक वर्ष पूर्व होने पर गोरलचौड़ मैदान में जन संवाद कार्यक्रम में की शिरकत।
– एक साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
– विभिन्न विभागों ने लगाए अपने अपने स्टॉल।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान चंपावत मुख्यालय गौरलचौड़ मैदान में विभिन्न विभागों की 50 करोड़ 54 लाख 50 हजार विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। जिसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर लगाए गए स्टालों का निरक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वंहा पर मौजूद सभी लोगों से जन संवाद कर हाल चाल जाना। और लोगों से कहा की चंपावत जनपद को एक मॉडल जिला बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
जन संवाद कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
सीएम के जन संवाद कार्यक्रम के दूर -दूर से काफी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। दूर -दूर से काफी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

सीएम ने कहा की चंपावत की जनता के आशीर्वाद से ही आज में उत्तराखंड राज्य के नेतृत्व कर रहा हूं में सभी का आभारी हूं। चंपावत जनपद को एक मॉडल जिला बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एक साल के अंदर जिन योजनों का लोकार्पण सिलन्यास किए गए हैं उनको शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। लगातार विकास कार्यों को बढ़ाने में कार्य किया जा रहा है। 25 वीं वर्षगांठ पर जनपद में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को हर सुविधा मुहव्या हो सके।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!