मसूरी : बर्फ की सफेद चादर से ढकी पहाड़ो की रानी

मसूरी। इंद्रदेव हुए मेहरबान मसूरी शहर में सीजन का पहला हिमपात हो गया। शहर में बुधवार की सुबह पहले जमकर बारिश हुई, उसके बाद शहर में बर्फबारी शुरु हो गई और देखते ही देखते मसूरी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। उधर, शहर के सबसे उंचाई वाले स्थान लालटिब्बा में सीजन का तीसरा हिमपात होने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई। लंबे समय से मसूरी शहरवासी बर्फबारी का इंतजार कर रहे।

शहर में बर्फबारी होने से लोगों में उत्साह देखने को मिला। बर्फबारी से मसूरी में देवदार बांज, बुरांश के पेड़, पौधे बर्फ से लकदक हो गए। शहर में घरों पर कई घंटों तक बर्फ की चादर बिछी नजर आई। बर्फबारी की सूचना मिलते ही पर्यटक भी पहुंचे और जमकर बर्फ के साथ मस्ती करते नजर आए। रुड़की से आई पर्यटक रिया सैनी ने कहा कि पहली बार उन्होंने मसूरी आकर बर्फ देखी है। कहा कि बर्फ देखकर उनकी मुराद पूरी हो गई। मसूरी घूमने आना सफल हो गया।

वहीं मसूरी शहर में बर्फबारी के बाद फिर बारिश होने से बर्फ जल्दी पिघल गई। शहर के पर्यटन व्यवसायी भरत सिंह कुमाईं ने कहा कि शहर में बर्फबारी का इंतजार हो रहा था, आखिरकार शहर में सीजन का पहला हिमपात हो गया। मसूरी ट्रेडर्स अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि राजधानी देहरादून सहित आसपास के शहरों के पर्यटक बड़ी संख्या में मसूरी आए, लेकिन उनमें से अधिकांश पर्यटक घूमने के बाद वापस चले गए जिससे  पर्यटन को कोई ज्यादा लाभ नहीं मिला।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!