मौसम का येलो अलर्ट – उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक के लिए जारी किया यलो अलर्ट, मौसम ने बदली करवट

उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां एक और प्रदेश के उच्च हिमालई क्षेत्रों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है तो वहीं, प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला भी जारी है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 9 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत प्रदेश के उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। तो वहीं, राजधानी देहरादून में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते ठंड का कहर और अधिक बढ़ गया है।

प्रदेश में कपकपाती ठंड और बर्फीली हवाओं का सितम जारी है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड से एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के जनपदों के अधिकांश स्थानों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में 2200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभाना है। बता दें कि, बीते दिन उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई। ऊंचाई में स्थित गांवों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

ऐसे ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। जबकि, निचले इलाकों में बारिश से तामपान में भारी गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में हाड कंपा देने वाली ठंड के बीच अलाव ही एक मात्र सहारा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। वहीं, आज मसूरी में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!