कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने पर बरसे, उचित कार्यवाही करने के दिए आदेश

देहरादून । कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र चौहट्टाखाल के दौरे पर हैं। इस दौरान महाराज ने 77.44 लाख की लागत से निर्मित दो एग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटर का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संयुक्त चिकित्सालय, सतपुली का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर लापरवाही बरतने और उपस्थिति रजिस्टर में गड़बड़ी करने के लिए, ताल के चिकित्सकों को ना सिर्फ खरी-खोटी सुनाई बल्कि तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के भी आदेश दिए।

दरअसल, निरीक्षण के दौरान सतपाल महाराज को पता चला कि अस्पताल में हाजिरी के चार रजिस्टर तक हमें है जिस पर महाराज आग बबूला हो गए और चिकित्सकों से इस बाबत पूछने लगे कि अस्पताल में हाजरी के लिए कितने रजिस्टर की आवश्यकता होती है। क्योंकि अमूमन किसी भी जगह हाजिरी के लिए किया तो रजिस्टर रखे जाते हैं लेकिन इस अस्पताल में 4 रजिस्टर रखे हुए थे जिस की गंभीरता को देखते हुए महाराज ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में शनिवार को अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर करोडों रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक  सतपाल महाराज ने संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में 19 लाख 70 हजार रूपये की लागत से ओएनजीसी, सीएसआर मद से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सीएसआर मद से 20 लाख 71 हजार नौ सौ नवासी की लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन और विधायक निधि से 5 लाख की धनराशि से किये गये कार्यों का लोकार्पण किया।

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक महाराज ने राज्य सेक्टर (नाबार्ड) के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के पूर्वी नयार नदी पर मत्स्य पालन केंद्र सतपुली की सुरक्षा दीवार हेतु 2 करोड़ 74 लाख 54 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना, विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत ज्वाल्पा में पश्चिमी नयार नदी पर 1 करोड़ 4 लाख 57 हजार की लागत की बाढ़ सुरक्षा योजना और विकासखंड द्वारीखाल के तहत राजकीय कन्या विद्यालय सतपुली की सुरक्षा हेतु 1 करोड़ 25 लाख 64 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना का शिलान्यास किया। उन्होने एकेश्वर मोटर मार्ग के पिटकुल के निकट से ग्राम नौगाव के लिए 70 हजार रूपये की विधायक निधि से निर्मित संपर्क मार्ग एवं राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के लिए सम्पर्क मार्ग का भी लोकार्पण किया।

इस मौके पर सरपंच पातीराम जिन्होंने 1.50  किलोमीटर की सड़क काटी उन्हें भी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सम्मानित किया।महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जलागम विभाग द्वारा 46 लाख 12 हजार की लागत से निर्मित विकासखंड एकेश्वर के अमोठा में एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटर, अमोठा एवं सीमारखाल, एकेश्वर में 31 लाख 32 हजार की धनराशि से निर्मित 2-2 एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटरो का भी लोकार्पण किया।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!