बागेश्वर से आज की बड़ी खबर -: गरुड़ ब्लॉक के पिंगलो में डबल मर्डर केस में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, बड़ा खुलासा, देखिए पूरा मामला

गरुड़ में डबल मर्डर केस में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग के चलते की हत्या
गरुड़ के पिंगलों गांव में हुए डबल मर्डर केस का बागेष्वर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में बेतिया, बिहार निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेष किया है। मृत महिला व बच्चा भी बेतिया बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों का बीते कुछ समय से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। प्रेमिका व उसके आठ साल के बच्चे को ठिकाने लगाने के इरादे से ही उसका प्रेमी उसे बिहार से पिंगलों ले आया तथा यहां लाकर दोनों की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। यहां बता दें कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने पिंगलों गांव से 35 वर्शीय महिला तथा 8 साल के एक बच्चे का षव बरामद किया था। दोनों की हत्या की आषंका जताई जा रही थी। पुलिस के लिए मृतकों की षिनाख्त करना तथा हत्यारों को गिरफ्तार करने की चुनौती थी। पुलिस अधीक्षक हिमांषु वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार टीमों का गठन किया। मामले का खुलासा करते हुए सीओ आपरेशन अंकित कंडारी ने बताया कि मृतका बेतिया बिहार निवासी कुमकुम देवी पत्नी राजू तथा 8 साल का उसी का बेटा उत्तम है। पुलिस ने बताया कि कुमकुम व बेतिया बिहार निवासी मिस्त्री मुन्ना महतो का प्रेम प्रसंग चल रहा था। हत्यारोपी मुन्ना महतो की भी षादी है तथा तीन बच्चे हैं। प्रेमिका कुमकुम को ठिकाने लगाने के लिए मुन्ना महतो दोनों को पिंगलों ले आया। यहां लाकर दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी तथा हत्या के उपरांत वापस दिल्ली चला गया। बैजनाथ पुलिस, एसओजी टीम तथा टैक्निकल टीम सहित पुलिस की 21 सदस्यों की टीम ने इस मामले का खुलासा किया। खुलासा करने वाली टीम को आइजी कुमाउं ने 25 हजार तथा एसपी बागेष्वर ने 15 हजार रूपयों के ईनाम की घोशणा की है…

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!