उत्तराखंड से बड़ी खबर, कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे धामी, जानिए कितने बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा शुरू

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पद के रूप में कल पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। परेड ग्राउंड में दोपहर 2:30 बजे से 4:00 बजे तक शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया जबकि 3:00 बजे के बाद शपथ ग्रहण सीएम पद के रूप में पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। सीएम पद की जहां पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे वही उनके साथ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे।

आपको बता दें कि कल भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सहमति बनी थी। जिसके बाद राजभवन पहुंचकर भाजपा ने सरकार बनाने का प्रस्ताव राज्यपाल को सौंपा था मुख्यमंत्री के रूप में जहां पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपी गई है वहीं धामी कैबिनेट में किन-किन चेहरों को जगह मिलेगी इसको लेकर आप भाजपा के भीतर मंथन चल रहा है ऐसे में आप सभी की नजरें इस बात पर हैं कि आखिरकार धामी कैबिनेट में किन चीजों को मंत्री के रूप में जगह मिलेगी।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!