आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धर्मपुर विधानसभा वार्ड 72 में पौधे रोपण किए गए

देहरादून। उत्तराखंड वार्ता, विश्व पर्यावरण दिवस पर आज धर्मपुर विधानसभा वार्ड 72 में क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली जी महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता जी ने छत्रिय पार्षद आलोक कुमार जी द्वारा नीम और जामुन और पीपल के पौधे लगाएं।

इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष संदीप मुखर्जी वरिष्ठ नेता गोपाल पुरी जी उन्होंने कहां की दौड़ भाग भारी इस जिंदगी प्रत्येक इंसान द्वारा धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं।

पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती।

ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता गुप्ता जी ने कहा दुनियाभर में 5 जून के दिन हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

इस दिन कई कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है, प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं।

वहीं इंसान कई प्रकार की गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहे हैं. की पार्षद आलोक कुमार जी ने जानकारी देते हुए बताया की इसकी शुरुआत 1972 में संयुक्त राष्ट्रीय संघ की ओर से की गई थी इसमें पर्यावरण दिवस की शुरुआत सबसे पहले स्वीडन की राजधानी से हुई थी।

इस दिन यहां पर दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें विश्व के कई सम्मानित लोग सम्मिलित हुए थे इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपालपुरी ने सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी और सभी से निवेदन किया कि आप लोगों को भी प्रत्येक साल एक पेड़ अवश्य करना चाहिए और उसकी देखरेख भी करनी चाहिए।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा आध्यक्षा श्रीमती सर्वेश्वरी थपलियाल ओर साथीगण एवं सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती नीलम पुंडीर,  मंडल के अध्यक्ष संदीप मुखर्जी जी भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह सरदार जी रविंद्र राज अरोड़ा जी बबली रावत जी राजेश ठाकुर आदि लोगों ने भाग लिया।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!