कारगी व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेम रस्तोगी द्वारा धर्मपुर प्रत्याशी विधायक विनोद चमोली के साथ व्यापारियों की समस्याओं पर हुई बैठक

देहरादून । उत्तराखंड,  दिनाँक 03 फरवरी 2022 रात्रि 9 बजे कारगी व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेम रस्तोगी द्वारा उनके कार्यालय में धर्मपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली के साथ कारगी व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमे कारगी व्यापार मंडल अध्यक्ष हेम रास्तोजी द्वारा सभी वयापारी भाइयों की समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने को कहा गया।

एवं इस बैठक के अंतर्गत कारगी व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेम रास्तोगी को भाजपा आर्थिक उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

इस बैठक में आर्थिक उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के संरक्षक सुशील अग्रवाल, आर्थिक उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के अध्यक्ष पंकज मैसोन, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल पुरी, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल महिला मोर्चा एवं धरमपुर नगर मंडल मीडिया प्रभारी नीलम पुंडीर, वार्ड 72 के पार्षद आलोक कुमार एवं सोनू सरदार, आदि उपस्थित रहे।

उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के संरक्षक सुशील अग्रवाल, अध्यक्ष पंकज मैसोन एवं भाजपा नेता गोपाल पुरी ने बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विनोद चमोली के पक्ष में सभी से बढ़ चढ़ कर मतदान करने का भी अनुरोध किया।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!