केदारनाथ : दिल्ली के 4 यात्री भटके केदारनाथ मार्ग पर, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। 17 जुलाई 2023 को देर रात्रि थाना सोनप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित मिली कि सोनप्रयाग से आगे पैदल मार्ग द्वारा जाते हुए 4 श्रद्धालु शाकुंभरी देवी मंदिर के पास रास्ता भटक गए हैं. कमांडेंट SDRF मणिकांत के आदेशानुसार SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल उक्त श्रद्धालुओं को ढूढने के लिए HC महेश चंद के नेतृत्व में रवाना हुई।

पैदल मार्ग से रास्ता भटके 

SDRF रेस्क्यू टीम ओर से श्रद्धालुओं की आखिरी लोकेशन के अनुसार देर रात्रि सर्चिंग अभियान चलाते हुए त्रिजुगीनारायण से आगे शाकुंभरी देवी मंदिर के पास चारों श्रद्धालुओं को सकुशल खोज निकालकर सोनप्रयाग वापस लाया गया। इन श्रद्धालुओं ने बताया गया कि वे लोग पैदल पौराणिक मार्ग से श्रीकेदारनाथ जा रहे थे. लेकिनअंधेरा व जंगल होने के कारण रास्ता भटक गए।

श्रद्धालुओं का विवरण:

1- सूरज, उम्र-२४ वर्ष, निवासी- दिल्ली

2- आकाश, उम्र-२३ वर्ष, निवासी -दिल्ली।

3- ऋतिक, उम्र-२१ वर्ष, निवासी -दिल्ली।

4- दीप, उम्र -१५ वर्ष, निवासी – दिल्ली।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

error: Content is protected !!