अपडेट -: कुमाऊं में हत्या से मचा हड़कंप, युवक ने परिवार की 3 महिलाओं का किया कत्ल..वीडियो

पिथौरागढ़,राजस्व क्षेत्र तहसील गंगोलीहाट के ग्राम बर्सुम मैं संतोष राम पुत्र मोहन राम उम्र 40 वर्ष ने अपनी ताई हेमंती देवी उम्र 65 वर्ष उसकी बहू रमा देवी उम्र 24 वर्ष व हेमंती देवी की लड़की माया उम्र 20 वर्ष की गला रेतकर हत्या कर दी संतोष राम अपनी पत्नी चंद्रा देवी के साथ फरार है । सभी सीमावर्ती थाना/चौकी/ बैरियर को चैकिंग हेतु अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर जिला प्रशासन व पुलिस मौजूद है। मृतकों का पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त की तलाश जारी है।

उत्तराखंड में यहां सुबह सुबह तिहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में उस समय सनसनी फैल गई जब 3 महिलाओं हत्या की जानकारी लोगों को लगी। बताया जा रहा है कि एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों का बेहरमी से कत्ल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के गंगोलीहाट तहसील के एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!