कुमाऊं न्यूज़ -: धूमधाम से मनाया कुमाऊं में वट सावित्री का पर्व, सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती उपवास,

पिथौरागढ़ जिले में वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

पिथौरागढ़ जनपद भर में आज वटसावित्री अमावस्या पर आज महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। इस दौरान वट के पेड़ की पूजा की। पहाड़ पर वटसावित्री का बड़ा महत्व है। आज के दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। कहा जाता है कि सावित्री ने अपने पति सत्यवान की जिंदगी बचाने के लिए वट के पेड़ के सामने तपस्या की थी। उनकी तपस्या से खुश होकर यमराज ने सत्यवान के प्राण लौटा दिए थे। अतीतकाल से चली आ रही इस मान्यता का आज भी पूरी श्रद्धा के साथ पालन हो रहा है।


पिथौरागढ़ जनपद पर घंटाकरण के शिव मंदिर , पितरौटा के शिव मंदिर, घुपौड़ के शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी सैकड़ों महिलाएं वट पूजन के लिए जुटी रहीं। थल में महिलाओं ने वट पूजन के साथ-साथ शिवालय में भी पूजा-अर्चना की। ग्रामीण अंचलों में महिलाओं ने घरों में बैठकर पूजा की। वहीं जनपद के अस्कोट, डीडीहाट, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग में भी वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

वही बागेश्वर जिले में भी वट सावित्री अमावस्या धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर बागनाथ मंदिर परिसर में वट वृक्ष की पूजा की। और अपने पति की लम्बी उम्र और सुख संमृद्धि की कामना की। महिलाओ द्वारा बताया गया की उनके द्वारा वट सावित्री त्यौहार लंबे समय से इंतजार रहता है। वट सावित्री का त्यौहार महिलाओं के द्वारा बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है ,

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!