कुमाऊं का जवान ड्यूटी के दौरान लापता, परिवार ने लगाई मदद की गुहार, आपके एक शेयर से मिल सकती है जवान को मदद

लापता जवान की पहचान पुष्कर सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे। जवान के एकाएक लापता होने की खबर से उनके परिवार में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया है।
असम से पूरे उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां ड्यूटी में तैनात भारतीय सेना की 32 असम राइफल्स का एक जवान ड्यूटी के दौरान एकाएक लापता हो गया है। लापता जवान की पहचान पुष्कर सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे। जवान के एकाएक लापता होने की खबर से उनके परिवार में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया है। जवान के एकाएक लापता होने की खबर से व्यथित परिजनों ने अब पत्र लिखकर शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

इस संबंध में लापता जवान पुष्कर सिंह की पत्नी आशा देवी ने पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर बताया है कि वह मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील के जौरासी क्षेत्र के नाखोली गांव की रहने वाली है। उनके पति पुष्कर सेना की 32 असम राइफल्स में कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती हाफलोंग असम में थी। बीते 24 मई को जब वह अपनी ई कंपनी से बटालियन हेडक्वार्टर हाफलोंग जा रहे थे तो चार्ली कंपनी महूर नामक स्थान से एकाएक लापता हो गए। उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!