दुःखभरी खबर -: सबको रूला गईं जाबांज महिला सिपाही सविता और मीनू, दोनों ने पहनी थी एक साथ वर्दी, साथ में डियूटी से वापस गयी थी दोनों घर, खुद को पता नही कल मुलाकात आखिरी होगी…

सबको रूला गईं महिला सिपाही: सविता और मीनू पर थीं परिवार की जिम्मेदारियां, एकसाथ दोनों ने पहनी थी वर्दी
सड़क हादसे में जान गंवाने वाली दोनों महिला सिपाहियों ने एक साथ ही नौकरी पाई थी और कई थानों में एक ही साथ रहीं। दोनों एक ही जनपद की रहने वाली थीं। उन्हें मौत भी एक साथ ही ले गई। पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों सिपाहियों के शव पुलिस लाइन लाए गए। यहां उन्हें अंतिम समाली दी गई। इस दौरान परिजनों के अलावा कई महिला सिपाही भी रोने लगीं।
सड़क हादसे में जान गंवाने वाली सिपाही सविता और मीनू पर अपने अपने परिवारों की जिम्मेदारियां थीं। दोनों ही इकलौती कमाने वाली थीं। सविता छह बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। कड़ी मेहनत कर वह पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। सविता पूरे परिवार की जिम्मेदारियां उठा रही थी। छोटी बहनों और भाई को पढ़ा रही थी। मौसेरे भाई श्रीकांत ने बताया कि सविता की पांच बहन एलीस, मोहिनी, सीनू, प्रांजली, करीना और भाई ऋषभ है। एक अप्रैल 2021 को सविता के पिता अर्जुन सिंह की मौजूद हो गई
सविता कहती थी कि वह अपनी दो छोटी बहनों की शादी करने के बाद ही शादी करेगी। 25 जनवरी को वह अवकाश लेकर घर गई थी। एक सप्ताह रुकने के बाद वह ड्यूटी पर वापस चली गई थी। अब वह फिर से छुट्टी लेकर घर जाने की तैयारी कर रही थी। उससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गई। भाई बहन और मां ज्ञानवती का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी देखिए

सोनकपुर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने वाली दोनों महिला सिपाहियों ने एक साथ ही नौकरी पाई थी और कई थानों में एक ही साथ रहीं। दोनों एक ही जनपद की रहने वाली थीं। उन्हें मौत भी एक साथ ही ले गई।
बुलंदशहर जनपद के गुलावठी के करीमनगर बनबोई निवासी गुरदास की बेटी मीनू 22 वर्ष और बुलंदशहर जिले के ही थाना अरनिया के नायसर गांव निवासी अर्जुन सिंह की बेटी सविता 27 वर्ष एक साथ दो जून 2021 को पुलिस में भर्ती हुई थीं। सोनकपुर में दस जनवरी 2022 को दोनों ने एक साथ डयूटी ज्वाइन की थी। सोनकपुर से पहले थाना कटघर में दोनों एक साथ रहीं थीं।

सोनकपुर थाने के पुलिस कर्मियों से जानकारी करने पर पता चला कि दोनों महिला सिपाही मीनू और सविता अक्सर सहेली के रूप में साथ रहती थीं। दोनों अक्सर अपनी ड्यूटी भी साथ साथ करती थीं। बिलारी की नुमाइश में भी दोनों की एक साथ ही ड्यूटी लगी थी। थाना सोनकपुर से प्रतिदिन दोनों एक साथ स्कूटी से नुमाइश ड्यूटी पर आती थीं और साथ ही वापस लौटती थीं। रविवार आधी रात को जब वह बिलारी की नुमाइश में ड्यूटी दे रही थीं तब कोतवाली बिलारी के पुलिस कर्मियों से बड़े खुशी के माहौल में मिली थीं और ड्यूटी पूरी करके वापस थाना सोनकपुर लौटते समय कहा था कि कल शाम को दोबारा ड्यूटी पर मिलेंगे। उन्हें पता नहीं था कि वह दोबारा नुमाइश ड्यूटी पर नहीं आ सकेंगी

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!