पिथौरागढ़ हादसा का बड़ा अपडेट-: भारतीय सेना के 2 जवान सहित 12 लोगों की मौत, मृतकों की लिस्ट जारी…..

पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी -होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास एक बोलेरो वाहन( UK 02 TA 10845) खाई में गिर गया है। इस वाहन में 10 लोगों के सवार होने की सूचना है। वाहन में शामा क्षेत्र के लोग सवार थे और होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे।

SDRF की दो रेस्क्यू टीमों द्वारा 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 10 लोगों के शवों को एकत्र कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से अब तक 07 शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया है। 03 अन्य शवों को खाई से ऊपर लाने का कार्य गतिमान है।

मृतकों के विवरण :-

1) किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह, उम्र 64 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
2) धर्म सिंह पुत्र पदम् सिंह , उम्र 69 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
3) कुंदन सिंह पुत्र श्री खीम सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
4) निशा पत्नी उमेश सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
5) उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
6) शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
7) महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष (चालक) भनार, कपकोट
8) सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 37 वर्ष, शामा, बागेश्वर
9) खुशाल सिंह पुत्र उदय सिंह उम्र 64 वर्ष, भनार, बागेश्वर
10) दान सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र 52 वर्ष , भनार, बागेश्वर
इसमें शंकर सिंह और सुन्दर सिंह भारतीय सेना के जवान बताये जा रहे हैं ।
पिथौरागढ़ जनपद के सामा होकरा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है यहां पर एक बोलेरो कार गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी है, आपदा विभाग पिथौरागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना प्रातः 10:00 बजे आसपास की बताई जा रही है रेस्क्यू अभियान के लिए पुलिस एसडीआरएफ एनडीआरएफ राजस्व 108 मौके को रवाना हो गए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना ग्रस्त वाहन बोलेरो सामा से होकरा के मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे जिनकी गाड़ी असंतुलित होकर गहरी खाई में गिरी गई जिसमें 12 लोगों की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है

उत्तराखंड वार्ता

उत्तराखंड वार्ता समूह संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!